गंगोत्री धाम पौराणिक कथा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले मे स्थित गंगोत्री एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह धार्मिक स्थल समुद्र तल से 3750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चार धाम (CharDham)और दो धाम दोनों तीर्थयात्रा के लिये यह स्थान पवित्र माना गया है। गंगोत्री को गंगा का उद्धगम स्थल कहते है। गंगा नदी अपने उद्धगम स्थल पर भागीरथी नाम से प्रसिद्ध है। गंगोत्री अपने प्राचीन मंदिरो और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए पूरे भारत मे मशहूर है। गंगोत्री मंदिर का निर्माण गोरखा के राजा अमर सिंह थापा के द्वारा 18 वी सदी मे करवाया गया था।
पौराणिक कथा (Mythology)
गंगोत्री (Gangotri)से जुड़ी यह एक पौराणिक कथा है ,माना जाता है कि देवी गंगा ने राजा भागीरथी और उनके पूर्वजों के पापो को धोने के लिए भगवान शिव के जटाओ से होकर इसी स्थल पर धरती को स्पर्श किया था।
यहाँ पर देवी गंगा की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या मे हर साल लाखों के संख्या मे श्रद्धालु आते है। चार धामों मे से गंगोत्री (Gangotri)भी एक पवित्र धाम है। यह स्थल अति रमणीय है,चारो ओर पहाड़ों, देवदार ,चीड़ और हरे भरे पौधों से घिरा अति सुन्दर स्थल है।
पर्यटकों के घूमने के लिए स्थल (Tourist Places to Visit)
गंगोत्री मे घूमने के लिए कई सारे ऐसे जगह है जहां पर पर्यटक अपने छुट्टियों का लुफ़्त उठा सकते है। जैसे –
गंगानी (Gangani)
यह स्थल गंगोत्री से 46 किलोमीटर दूर स्थित है। यह प्राकृतिक प्रेमीयो के लिए सबसे बेहतरीन स्थान माना गया है।
गंगोत्री मंदिर (Gangotri Temple)
गंगोत्री धाम के यात्रा मे 3100 मीटर के ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री मंदिर(Gangotri Temple) माता गंगा को समर्पित है। यह मंदिर चारो ओर से सुन्दर पर्वत मालाओ और देवदार ,चीड़ आदि पेड़ो से घिरा है।
भैरो घाटी (Bairo Ghati)
यह स्थान भागीरथी नदी(Bhgirathi) पर स्थित एक छोटा सा गांव है। इस स्थान की सुंदरता के कारण यहाँ हर साल पर्यटक इस स्थान के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने आते है।
जल मघ्न शिवलिंग (Jalmagn Shivling)
यह गंगोत्री का सबसे प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ पर इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन के लिए लाखो श्रद्धालु दूर दूर से आते है।
हरसिल घाटी (Harsil)
यह घाटी पर्यटकों के बीच ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। यह घाटी हिमालय की गोद मे बसा शान्तिपूर्ण स्थल है जो की प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन स्थल है।
धराली (Dharali)
यह स्थान गंगा नदी के किनारे बसा एक सुन्दर स्थान है। यह स्थान यहाँ के स्वादिष्ट सेब के बगीचों के लिए प्रसिद्ध है।
गंगोत्री ग्लेशियर (Gangotri Glacier)
यह हिमालय के सबसे बड़े ग्लेशियर मे से एक है। यहाँ पर पर्यटक स्केटिंग के लिए आते है।
दायरा बुग्याल (Dayra Bugyal)
यह क्षेत्र एक सुन्दर घास का मैदान है। यहाँ पर अधिकतर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए आते है तथा यहाँ के मनोहर दृश्यों का आनंद लेते है।
गौमुख तपोवन ट्रैक (Gaumukh Tapovan Track)
गौमुख तपोवन ट्रेक करने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। इस स्थान पर होने वाली ट्रेक में चिरबासा में शंकुधारी चीड़ के पेड़ों से होते हुए भोजबासा में बीच के दौरान हरियाली से आकर्षित ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां की ऊँची-ऊँची चोटी पर बैठकर ब्लू माउंटेन बकरियों के झुंड देखने लायक होता हैं।
Comments
Post a Comment